बोकारो, अक्टूबर 1 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। पेटरवार में आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी के बोकारो जिला सचिव इफ्तिखार महमूद ने कहा कि एसआईआर के कारण गरीब परिवारों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में विसंगति या मैपिंग की समस्या दूर करने की जिम्मेदारी आयोग की है, मतदाताओं से अनावश्यक दस्तावेज मांगना उचित नहीं है। उन्होंने दावा किया कि बोकारो जिले में करीब 2.79 लाख मतदाताओं को विसंगति अथवा नो मैपिंग के आधार पर नोटिस दिया गया है। उनके अनुसार चास प्रखंड में 1,07,813, कसमार में 13,741, पेटरवार में 12,852 और गोमिया में 39,088 मतदाता इससे प्रभावित हैं। बेरमो विधानसभा क्षेत्र में 66,567 और चंदनक्यारी में 46,543 मतदात...