सहारनपुर, फरवरी 10 -- रोल प्रेक्षक एवं कमिश्नर डॉ रूपेश कुमार ने नगर निगम कार्यालय में नगर विस में एसआईआर को लेकर चल रही नोटिस सुनवाई और दावे आपत्तियां प्राप्त करने आदि को लेकर निरीक्षण किया और निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को सभी दस्तावेजों की सघन जांच के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि एसआईआर की समय अवधि बढ़ गई है, इसलिए अगर किसी के पास सुनवाई में कोई साक्ष्य नहीं है तो उसे समझाए कि वह साक्ष्य तैयार कराकर दे दें। खास है कि विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण कार्यकम के तहत 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग न होने तथा तार्किक विसंगतियों से संबंधित मतदाताओं को निर्वाचक एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा नोटिस जारी कर उनसे साक्ष्य प्राप्त करने हेतु सुनवाई का कार्य जारी है। नगर निगम कार्यालय में चल रहे नोटिस सुनवाई कार्य के निरीक्षण में...