नई दिल्ली, जनवरी 4 -- अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद एसआईआर सुनवाई के लिए पेश हुए 68 वर्षीय बीमार व्यक्ति की मौत हो गई। इसे लेकर पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान शुरू हो गया है। कोलकाता में अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद व्यक्ति जब सुनवाई के लिये पेश हुआ, उस वक्त उसकी नाक में कैनुला(नली) लगा हुआ था। तृणमूल कांग्रेस ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर चिंता को उनकी मौत का कारण बताया। वहीं, भाजपा भाजपा ने इस आरोप को नाटक करार दिया। दक्षिण 24 परगना के जयनगर में उत्तर ठकुरेचक इलाके के निवासी नजीतुल मुल्ला की शनिवार रात मौत हो गई थी। मुल्ला के परिवार के सदस्यों ने बताया कि उन्हें एसआईआर से संबंधित सुनवाई का नोटिस जब मिला था, वह सांस संबंधी बीमारियों का इलाज करा रहे थे। मुल्ला को 20 दिसंबर को कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें 2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.