मैनपुरी, दिसम्बर 11 -- निजी कार्यक्रम में भाग लेने आए सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि बीजेपी देश को फिर से गुलामी की ओर धकेल रही है। एसआईआर की आड़ में वोटर लिस्ट से पात्रों के नाम हटाए जा रहे हैं। बीजेपी ने देश की संस्थाओं पर कब्जा कर लिया है। पूंजीपतियों की पार्टी देश के मध्यम वर्ग और गरीबों को कमजोर कर रही है। कुछ लोगों के हाथों में देश का खजाना सौंपा जा रहा है। राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि पूंजीपतियों के इशारों पर चलने वाली भाजपा और उसकी सरकारों से लोग दुखी हैं। पूरे यूपी में किसान परेशान हैं, खाद नहीं मिल रही है। यूरिया की जरूरत पूरी करने के लिए किसान कालाबाजारी का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि एसआईआर के नाम पर लोगों को डराया, धमकाया जा रहा है। सरकारी दवाब से बीएलओ आत्महत्या कर रहे हैं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.