एसआईआर सही तरीके से हुआ, आगे भी जारी रहेगा: मेघवाल
नई दिल्ली, मई 27 -- केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बुधवार को विपक्षी पार्टियों द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर उठाए गए सवालों को लेकर निशाना साधा। साथ ही कहा कि निर्वाचन आयोग ने इसे सही तरीके से किया और आगे भी यह प्रक्रिया जारी रहेगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विपक्ष ने एसआईआर प्रक्रिया में कमियों का हवाला देते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। लेकिन शीर्ष अदालत ने सभी मुद्दों को स्पष्ट कर दिया और जोर देकर कहा कि आयोग ने एसआईआर प्रक्रिया को सही तरीके से पूरा किया है। मेघवाल ने कहा कि विपक्ष द्वारा उठाए गए मुद्दों पर लोकसभा और राज्यसभा दोनों में चर्चा हुई, जिसमें सरकार ने चुनाव सुधारों के संदर्भ में जवाब दिया। यह भी पढ़ें- SIR सही है, चुनाव आयोग को वोटर लिस्ट से नाम हटाने-जोड़ने का पूरा अधिकार: सुप्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.