धनबाद, जून 15 -- जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त धनबाद के निर्देश पर रविवार को धनबाद प्रखंड सदर अंतर्गत समशिखरा पंचायत सचिवालय में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत शिविर लगाया गया। इसमें मतदाता सूची के पुनरीक्षण, संशोधन व अद्यतन से संबंधित कार्यों का निष्पादन किया गया। शिविर का औचक निरीक्षण बीडीओ (प्रभार) सह अंचल अधिकारी विकास आनंद ने किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित बीएलओ को निर्देश दिया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य शत-प्रतिशत पूरा किया जाए तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी लंबित कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। मौके पर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी मधुसूदन पासवान, बीएलओ सुपरवाइजर अनीता कुमारी, पंचायत मुखिया चक्रधर महतो, बीएलओ चंदना देवी, पुष्पा देवी, शिखा दत्ता, रीना देवी, मीना देवी, अनीता देवी आदि मौजूद ...