आजमगढ़, नवम्बर 29 -- आजमगढ़। विधानसभा क्षेत्र-347 आजमगढ़ के बूथ नंबर-82 (प्राथमिक विद्यालय बलरामपुर, कक्ष-4) पर तैनात बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के खिलाफ नगर कोतवाली में मकदमा दर्ज कराया गया है। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में शिथिलता बरतने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गयी है। पल्हनी के सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सह खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह यादव ने बीएलओ/आंगनवाड़ी कार्यकत्री रागिनी पाठक के खिलाफ तहरीर दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि वह विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में रुचि नहीं ले रही हैं। बार-बार कहने पर भी गणना प्रपत्र (फॉर्म) नहीं बांटे। फोन करने पर उन्होंने कहा कि मैं घर आ गई हूं। 28 नवंबर को सफाई कर्मी के साथ ड्यूटी लगाई गई तो विवाद करते हुए काम से मना कर दिया। व्हाट्सऑप पर स्पष्ट संदेश भेजने पर कहा कि मैं काम नहीं करुंगी। उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.