देहरादून, अक्टूबर 29 -- मसूरी। सवाददाता देहरादून के कांग्रेस पर्यवेक्षक व पूर्व अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस उत्तर प्रदेश अजय कुमार लल्लू ने एसआईआर रद्द करने और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि दिल्ली में दस लाख लोग एक नवंबर को राम लीला मैदान में वोट चोरी को रोकने के लिए मार्च करेंगे।गुरुवार को मसूरी के कुलड़ी क्षेत्र में होटल में पत्रकारों से बातचीत में अजय कुमार ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफा लिया जाए। उन्होंने एसआईआर रद्द होने और बैलेट पर मतदान की वापसी की मांग की। कहा कि नाम काटने का स्वतंत्र आडिट सर्वोच्च न्यायालय की देखरेख में हो। यह भी पढ़ें- Bhabua News: वोट की सुरक्षा के लिए दिल्ली में जुटेंगे कांग्रेसी पूरा ब्योरा सार्वजनिक हो कि किसी को मताधिकार से वंचित कर रहे है तो किस कारण कर रहे हैं। एक नवंबर को...