सिमडेगा, जनवरी 2 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड सभागार में शुक्रवार को बीएलओ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड निर्वाचन प्रभारी संजय मुकुट बिलुंग ने बीएलओ को एसआईआर मैपिंग से सम्बंधित जानकारी दी। बताया गया कि वोटरों का नाम, पता, फ़ोटो सुधार सम्बंधित प्रशिक्षण दिया गया। वही 2003 में वोटरों के नाम सर्च करने के बारे मे बताया गया। साथ ही एएसडी सूची तैयार करने का निर्देश दिया। बैठक में कंप्यूटर ऑपरेटर नीलम लकड़ा सहित प्रखंड के सभी बीएलओ उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.