मथुरा, जनवरी 24 -- एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के तहत मैपिंग से वंचित मतदाताओं को जारी नोटिसों की सुनवाई के दौरान गुरुवार को चौमुहां ब्लॉक पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सीमित समय और एक ही केंद्र होने के कारण कई लोगों के नोटिसों का निस्तारण नहीं हो सका, जिससे मतदाताओं में नाराजगी देखी गई। चुनाव आयोग द्वारा एसआईआर फॉर्म में मैपिंग न होने वाले मतदाताओं को नोटिस जारी कर 2003 की मतदाता सूची से माता-पिता या दादा-दादी के नाम का विवरण मांगा गया है। यदि 2003 की सूची में नाम उपलब्ध नहीं है, तो आयोग ने 13 प्रकार के वैकल्पिक दस्तावेजों में से किसी एक को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। गुरुवार को चौमुहां ब्लॉक परिसर में नायब तहसीलदार शिवशंकर पटेल की देखरेख में दोपहर 12 से 2:30 बजे तक नोटिसों की सुनवाई की गई। इस दौरान एईआरओ द्वारा मौके पर ही दस्तावेजों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.