एसआईआर में 69 हजार नोटिस की सुनवाई पूरी
हल्द्वानी, अगस्त 17 -- बृजेंद्र मेहता हल्द्वानी। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) में नैनीताल जिले की मतदाता सूची को दुरुस्त करने की कवायद तेज हो गई है। जिले में जारी 2,35,085 नोटिस में से 2,30,222 यानी करीब 98 फीसदी संबंधित मतदाताओं तक पहुंच चुके हैं। इनमें से 69,318 पर सुनवाई भी पूरी कर ली गई है। सोमवार को हल्द्वानी तहसील सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में यह जानकारी दी गई।अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक राय ने बताया कि जिले की प्रारूप मतदाता सूची में 6,93,325 मतदाता पंजीकृत हैं। तकनीकी जांच में 1,88,054 मतदाता 'एनोमली' यानी संभावित विसंगति श्रेणी में चिह्नित हुए हैं। वहीं 47,031 प्रकरण 'नो मैपिंग' में पाए गए हैं। निर्वाचन विभाग ने संबंधित मतदाताओं को नोटिस जारी कर जांच और सुनवाई शुरू कर दी है। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.