हापुड़, मार्च 6 -- जिले में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम(एसआईआर) में 11 लाख 56 हजार 699 मतदाताओं में 2 लाख 88 हजार नौ मैपिंग वाले मतदाताओं को नोटिस थमाया गया था। इसमें 2 लाख 29 हजार मतदाताओं का निस्तारण हो चुका है, लेकिन अभी तक करीब 59 हजार मतदाताओं ने निस्तारण में कोई रूचि नहीं दिखाई है। अगर आगामी 27 मार्च तक मतदाता अपना निस्तारण नहीं कराते है तो इन मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से बाहर निकाला जाएगा। वहीं, अनंतिम मतदाता सूची के दावे और आपत्ति के अंतिम दिन तक करीब 55 हजार 100 मतदाताओं ने फार्म छह भरकर अपना दावा दाखिल किया। जबकि करीब 2100 मतदाताओं ने अपनी आपत्ति दर्ज कराई है।जिले में छह जनवरी को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) की अनंतिम सूची का प्रकाशन किया गया। इसमें मतदाता सूची में नाम शामिल कराने और मतदाता सूची से नाम कटवाने के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.