धनबाद, जून 26 -- 30 जून से धनबाद में एसआईआर की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इस दौरान बीएलओ 30 जून से घर-घर जाकर एसआईआर का फॉर्म पहुंचाएंगे। विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (एसआईआर) को लेकर जिला प्रशासन ने 1744 शिक्षकों को बतौर वॉलेंटियर तैनात करने का निर्णय लिया है। एसआईआर के दौरान वोटरों की मदद के लिए वॉलेंटियर बूथ में तैनात रहेंगे। यह भी पढ़ें- एसआईआर के तहत अबतक करीब 87 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंगवॉलेंटियर की भूमिका एसआईआर के दौरान वॉलेंटियर का काम होगा कि वह बूथ में आने वाले योग्य नागरिकों की पहचान, बुजुर्गों एवं दिव्यांगों की मदद करेंगे। सभी वॉलेंटियर को अलग-अलग टीम में बांटकर ट्रेनिंग दिलाई जाएगी। 27 जून को निरसा और धनबाद के वॉलेंटियर को ट्रेनिंग मिलेगी। वहीं 29 जून को सिंदरी, झरिया टुंडी और बाघमारा विधानसभा के वोटरों की ट्रेनिंग न्यू टाउन ...