हापुड़, जनवरी 22 -- विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के अंतर्गत बृहस्पतिवार को भी सभी ब्लाक और तहसील सभागार में साक्ष्य के अभाव में भेजे गए नोटिसों की सुनवाई की गई। एसडीएम श्रीराम सिंह ने बताया कि पिछले दिनों मतदाता सूची के शुद्धिकरण के उद्देश्य से करीब 30 हजार से अधिक लोगों को नोटिस जारी किए गए थे। इन नोटिसों के संबंध में बुधवार से विधिवत सुनवाई प्रारंभ कर दी गई। सुनवाई के दौरान संबंधित मतदाताओं से आवश्यक अभिलेख और साक्ष्य प्रस्तुत कराए जा रहे हैं, ताकि पात्र और अपात्र मतदाताओं की पहचान की जा सके। उन्होंने कहा कि आयोग के निर्देशानुसार यह प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ की जा रही है। अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाना है, जिससे किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से न छूटे। केवल अपात्र नाम ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.