गोंडा, मार्च 9 -- गोण्डा, संवाददाता। एसआईआर के नाम पर धांधली का आरोप लगाते हुए सोमवार को सपा के पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे ने कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने बताया कि करनैलगंज तहसील में और डीएम को इससे पहले इस संबंध में ज्ञापन दिया जा चुका है। पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे के साथ आए लोगों ने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष के नेता बीएलओ पर दबाव बनाकर नाम कटवा दिए हैं। पूर्व विधायक ने कहा कि बीजेपी विधायक बावन सिंह पर आरोप लगाया कि बीएलओ को अपने कॉलेज में बुलाकर वोट काटने की सूची पर हस्ताक्षर कराते हैं। पूर्व विधायक के कहा कि हमारे विधानसभा में पांच से सात हजार लोगों के नाम काटने के मामले सामने आ चुके हैं। इस संबंध में डीएम से मिलकर बात रखी है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही सभी लोगों के नाम वोटर लिस्ट में नहीं जोड़े जाते है तो 16 मार्च से करनैलगंज तहसील पर अन...