उरई, दिसम्बर 13 -- उरई। शहर में चल रही एसआईआर प्रक्रिया के दौरान बीएलओ टीम को रामकुंड के पास झुग्गियों में रहने वाले सौ से अधिक संदिग्ध मिले। जिसकी जानकारी टीम ने आला अधिकारियों को दी। शुरुआती जांच में पता चला की झुग्गियों में रहने वाले लोग यहां पर कबाड़ी का काम करते हैं और उनकी संख्या 120 है। जांच में इन सभी के पास झारखंड के आधार कार्ड मिले हैं। फिलहाल सभी 120 लोगों को अस्थाई कैंप नेशनल हाईवे की गल्ला मंडी में भेज दिया गया है जहां उनकी जांच की जा रही है। उरई शहर के रामकुंड पार्क के पीछे काफी वर्षों से झुग्गी झोपड़ी बनाकर करीब 120 लोग रह रहे थे। यह सभी कबाड़ आदि का काम करते हैं। जिले में चल रहे एसआईआर फार्म प्रक्रिया के दौरान जब टीमें इनके पास पहुंची तो न तो इनके पास वैध दस्तावेज मिले और न ही कोई ऐसा कागजात मिल सका जिससे यह स्पष्ट हो सके क...