अयोध्या, नवम्बर 27 -- अयोध्या, संवाददाता। भाजपा महानगर में एसआईआर अभियान को गति देने के लिए पार्टी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि सक्रिय हो गए हैं। सोमवार को शहर के विभिन्न शक्ति केंद्रों के बूथों पर जाकर भाजपा नेताओं ने बूथ पदाधिकारियों से मुलाकात की और घर-घर संपर्क अभियान को तेज करने के निर्देश दिए। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने आर्यकन्या इंटर कॉलेज के दो बूथों पर पदाधिकारियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि हर पात्र मतदाता तक पहुंचकर फॉर्म भरवाना हमारा दायित्व है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने पूरा बाजार शक्ति केंद्र के बूथ पदाधिकारियों से कहा कि किसी को फॉर्म भरने में समस्या है तो उसकी मदद तुरंत की जाए। महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने कुशमाहा बूथ संख्या 262 का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि एसआईआर केवल फॉर्म अभियान नहीं, बल्कि मतदाताओं से संवाद का अवस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.