शाहजहांपुर, मार्च 8 -- मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के कार्यों की समीक्षा बैठक में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों पर सख्त नाराजगी जताई। खराब प्रगति पाए जाने पर एक बीएलओ को निलंबित करने और एक की सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए गए, जबकि कई कार्मिकों को नोटिस जारी करने को कहा गया। कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में आयोजित बैठक में विधानसभा पुवायां के ईआरओ, एईआरओ, सुपरवाइजर और संबंधित कार्मिक मौजूद रहे। बैठक में जिलाधिकारी ने नो-मैपिंग और लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी वाले मतदाताओं को जारी नोटिसों की सुनवाई और प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने एईआरओ और सुपरवाइजरों से लंबित प्रकरणों की जानकारी ली।डीएम ने कहा कि जिन अधिकारियों और कर्मचारियों की प्रगति संतोषजनक नहीं है, वे दो दिनों के भीतर लंबित कार्य पूरा कर लें...