कौशाम्बी, मार्च 9 -- विधानसभा सिराथू क्षेत्र के गांवों में चल रही एसआईआर प्रक्रिया को पूरा करने में बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव-गांव घूमने के बाद भी मतदाता उन्हें जरूरी दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा रहे हैं। इससे एसआईआर में लगे बीएलओ हैरान-परेशान हैं। एसआईआर प्रक्रिया समय पर पूरी करने के लिए बीएलओ पर अधिकारियों का लगातार दबाव बना हुआ है। दूसरी ओर मतदाता बीएलओ को प्रक्रिया से संबंधित जरूरी दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा रहे हैं। दस्तावेज को लेकर लेकर बीएलओ सुबह से देर शाम तक गांव, खेत और खलिहान तक मतदाताओं की तलाश में भटकने को मजबूर हैं। बीएलओ का कहना है कि वह लगातार लोगों को जागरूक कर रहे हैं कि कागजात देने से ही उनका नाम मतदाता सूची में सही ढंग से दर्ज हो पाएगा और उन्हें मतदान का अधिकार मिलेगा। इसके बाव...