जौनपुर, फरवरी 3 -- जौनपुर, संवाददाता। जिलाधिकारी ने मतदाता सूची से जुड़े कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी बीएलओ को कहा कि निर्वाचन आयोग से प्राप्त अनमैप्ड मतदाताओं से संबंधित नोटिसों की तामील प्राथमिकता के आधार पर की जाए, जिससे कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौजूद बीएलए से संवाद कर फॉर्म-छह, फॉर्म-सात और फॉर्म-आठ भरने और जमा करने की स्थिति की जानकारी ली। इस पर बीएलए ने बताया कि बीएलओ और सुपरवाइजरों द्वारा पूरा सहयोग दिया जा रहा है और किसी प्रकार की समस्या नहीं है। जिलाधिकारी ने बताया कि मतदाता संबंधी मामलों की सुनवाई के लिए व्यवस्था की गई है। मतदाता स्वयं अथवा अधिकृत व्यक्ति के माध्यम से आवश्यक साक्ष्यों के साथ उपस्थित होकर अपना पक्ष रख सकते हैं। उन्होंने सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.