रांची, जून 14 -- गिरिडीह/रांची। हिटी गिरिडीह में एसआईआर को लेकर झामुमो ने रविवार को उत्सव उपवन के सभागार में बीएलए टू का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सह बूथ सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने की। कार्यक्रम में जिले की सभी छह विधानसभा के सभी प्रखंडों के बीएलए टू और बूथ कमेटी के पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने कहा कि एसआईआर में महिलाओं को ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि महिलाओं को बहू के रूप में दूसरे जगह से आना होता है और बेटी के रूप में बाहर जाना होता है। इसलिए बूथ कमेटी अपने-अपने बूथ की महिलाओं के जरूरी दस्तावेज अभी से ही तैयार करवा लें। उन्होंने बीएलए टू और कार्यकर्ताओं से कहा कि सही नाम कटना नहीं चाहिए और एक भी फर्जी वोट जुड़ना...