एसआईआर में मतदाताओं की मदद करें कार्यकर्ता : कांग्रेस
रांची, जुलाई 9 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। एसआईआर को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पहुंचकर मतदाताओं को प्रपत्र भरने में सहयोग करें। यह बात झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राज्य सचिव सह हटिया विधानसभा प्रभारी जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने गुरुवार को नगड़ी प्रखंड के सपारोम में आयोजित प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक में कही। बैठक में उन्होंने एसआईआर को लेकर प्रखंड के कार्यकर्ताओं और सभी पंचायत अध्यक्षों के साथ विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर पार्टी के सभी कार्यकर्ता मतदाताओं के बीच जाकर उन्हें जागरूक करें और आवश्यक प्रपत्र भरने में सहयोग करें। उन्होंने बीएलए-2 सदस्यों से इस कार्य में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। बिट्टू पाठक ने कहा कि वे स्वयं नगड़ी प्रखंड के प्रत्येक बूथ स्तर तक पहुंच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.