नई दिल्ली, जनवरी 6 -- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग राज्य में जारी एसआईआर की कवायद में भाजपा के आईटी प्रकोष्ठ द्वारा विकसित मोबाइल ऐप का अवैध उपयोग कर रहा है। वहीं, भाजपा ने आरोप को खारिज करते हुए कहा कि यह निराधार और राजनीति से प्रेरित है। गंगासागर मेले की तैयारियों का जायजा लेने पहुंची ममता ने पत्रकारों से कहा कि निर्वाचन आयोग एसआईआर में हर तरह के गलत हथकंडे अपना रहा है। पात्र मतदाताओं को 'मृत' घोषित कर रहा है और बुजुर्गों, बीमारों और अस्वस्थ लोगों को सुनवाई में शामिल होने के लिए मजबूर कर रहा है। यह गैरकानूनी, असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक है। यह अब और नहीं चल सकता। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने यह आरोप उस दिन लगाया जब उनकी पार्टी के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्...