लखनऊ, जनवरी 7 -- सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरी सतर्कता बरतने की हिदायत देने के साथ ही भाजपा को घेरा भी। अखिलेश ने कहा कि मतदाता सूची की एसआईआर प्रक्रिया को कार्यकर्ता गंभीरता से लें और पूरी निष्ठा से काम करें। भाजपा की चालाकी से सतर्क रहना है। अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा की कोई चाल काम नहीं आएगी। अखिलेश ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं व नेताओं से कहा कि सपा की बढ़ती ताकत से भाजपा घबराई हुई है। वर्ष 2026 की मेहनत से वर्ष 2027 में सफलता मिलेगी। दावा किया कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने जा रही है। तब महिलाओं को प्रतिवर्ष 40 हजार रुपये देकर उनकी सहायता की जाएगी। किसानों व नौजवानों के हित में फैसले होंगे। कहा कि एसआईआर में निर्वाच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.