रांची, जून 17 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) को पत्र लिखकर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की गृह-गणना प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं से दस्तावेज स्वीकार करने की व्यवस्था लागू करने की मांग की है। इसे लेकर पार्टी महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने बुधवार को एक पत्र लिखा है। पत्र की प्रतिलिपि भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त एवं निर्वाचन आयुक्तों को भी दी गई है।

निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश पार्टी का तर्क है कि जब एक ही निर्वाचन आयोग, एक ही एसआईआर प्रक्रिया और एक ही उद्देश्य है, तो बिहार और झारखंड के नियम अलग क्यों? पत्र में यह भी पूछा गया कि क्या आयोग ने झारखंड के लिए बिहार से अलग कोई विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं, और यदि हां, तो उन्हें सार्वजनिक किया जाए। झामुमो ...