रुद्रपुर, अगस्त 24 -- रुद्रपुर, संवाददाता। जिले में चल रहे मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान कथित रूप से बाधा डालने, बीएलए-2 और आपत्तिकर्ताओं को धमकाने और सरकारी कार्य में व्यवधान की शिकायत को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल कुमार जिंदल के नेतृत्व में पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने कुमाऊं मंडल आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। कमल जिंदल ने कहा कि एसआईआर संवैधानिक और महत्वपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया है, जिसे स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी माहौल में कराया जाना जरूरी है। उन्होंने प्रशासन से एसआईआर में बाधा डालने और बीएलए व आपत्तिकर्ताओं पर दबाव बनाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को बिना भय या दबाव के अपनी आपत्ति और जानकारी निर्वाचन अधिकारियों तक पहुंचाने का अधिकार है। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: कमिश्नर ...