औरैया, दिसम्बर 8 -- एसआईआर प्रक्रिया की अंतिम तारीख नजदीक है, लेकिन औरैया जिले के कई इलाकों में अभी भी फॉर्म वितरण और जमा करने में गंभीर अनियमितताएं सामने आ रही हैं। बीएलओ द्वारा शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण बताने के दावों के बीच हिंदुस्तान की पड़ताल में कई ऐसे परिवार मिले, जिन्हें आज तक एसआईआर फॉर्म नहीं मिला। वहीं कई घरों में एक ही परिवार के सदस्यों में कुछ के फॉर्म मिले, कुछ के नहीं। जिले में 11 दिसंबर तक फॉर्म भरने की अंतिम तिथि है, ऐसे में जिन परिवारों को फॉर्म नहीं मिला, वे असमंजस की स्थिति में हैं। घर के मुखिया का ही फॉर्म गायब कुदरकोट निवासी जमीलुद्दीन, जो घर के मुखिया भी हैं, को एसआईआर फॉर्म मिला ही नहीं। उनके परिवार में सात सदस्य हैं। एक बेटे और दो बेटियों का फॉर्म आया, लेकिन मुखिया जमीलुद्दीन का फॉर्म नहीं पहुंचा। उनका कहना है कि परिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.