सहारनपुर, दिसम्बर 7 -- सहारनपुर। एसआईआर के तहत फर्जी हस्ताक्षर करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना चिलकाना में मुकदमा दर्ज किया गया था। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि 30 नवंबर खंड़ शिक्षा अधिकारी व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी संजय डबराल द्वारा विधानसभा नकुड़ के भाग संख्या-91 ग्राम चौरा कलां में स्थलीय निरीक्षण एवं जांच की गई। जांच के दौरान बीएलओ शमीम अहमद के पास जमा भरे हुए गणना प्रपत्र का घर-घर जाकर सत्यापन किया गया। एसआईआर सत्यापन के समय निर्वाचक समून के घर पर उनके भाई अकरम उपस्थित मिले, जिनसे यह तथ्य सामने आया कि समून पिछले लगभग 03 वर्षों से सऊदी अरब में रहकर नौकरी कर रहे हैं। लम्बे समय से गांव नहीं आया है। एसआईआर में प्रस्तुत समून के गणना प्रपत्र पर हस्ताक्षर पाए गए, जबकि जांच में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.