बिजनौर, फरवरी 4 -- एसआईआर प्रक्रिया में धांधली के आरोप का मामला सामने आया है। मामले का खुलासा करते हुए आसपा कार्यकर्ताओं ने तहसील में विरोध प्रदर्शन किया। एक राजनीतिक पार्टी पर बूथ लेवल एजेंटों के माध्यम से वोट को कटवाने का आरोप लगाया। आरोप है कि वोट काटने के लिए व्यवस्था का दुरुपयोग किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने इस मामले में डीएम से शिकायत कर आरोपियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। बुधवार को एसआईआर में धांधली की सूचना पर आजाद समाज पार्टी के जिला पंचायत सदस्य विवेक सेन के नेतृत्व में भारी संख्या में कार्यकर्ता तहसील में पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सूचना के आधार पर तहसील के कक्ष 16 से भारी संख्या में एसआईआर में उपयोग की जा रही फॉर्म नंबर 7 की गड्डियां बरामद हुई। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि नहटौर विधानसभा में चुनाव आयोग के नियमों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.