प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 10 -- विधानसभावार मतदाता सूची के वृहद पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के बाद जारी की गई मतदाता सूची में पुरुष वोटरों के सापेक्ष महिला वोटरों के नाम अधिक घटे हैं। इसके पीछे महिला वोटरों की ओर से वर्ष 2003 की मतदाता सूची का डिटेल उपलब्ध नहीं करा पाना माना जा रहा है। जबकि पुरुष मतदाताओं की सम्पूर्ण डिटेल आसानी से उपलब्ध थी। 27 अक्तूबर 2025 से जिले में शुरू हुए विधानसभावार मतदाता सूची के वोटरों का सत्यापन करने के लिए बीएलओ को घर-घर जाने और वोटरों के विवरण की जानकारी कर आयोग की वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए थे। सत्यापन के दौरान सूची में शामिल सभी वोटरों की वर्ष 2003 की मतदाता सूची की डिटेल भी उपलब्ध करानी थी। ऐसे में विवाहिताओं के सामने बड़ी समस्या हो गई थी। कारण गैरजनपद और गैरप्रांत से ब्याह कर आई विवाहिताओं को यह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.