संभल, फरवरी 13 -- असमोली। असमोली ब्लॉक क्षेत्र की जनता इन दिनों प्रशासनिक परेशानियों से जूझ रही है। विशेषकर एसएआर दर्ज कराने, परिवार रजिस्टर की नकल प्राप्त करने और अन्य आवश्यक प्रमाण पत्रों के लिए लोग बार-बार ब्लॉक व ग्राम पंचायत कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित ग्राम सचिव फोन तक नहीं उठाते। जिससे उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा। लोगों ने बताया कि परिवार रजिस्टर की नकल न मिलने के कारण सरकारी योजनाओं का लाभ, स्कूल में प्रवेश और अन्य कागजी कार्य रुक गए हैं। कई आवेदन लंबे समय से लंबित हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। ब्लॉक कार्यालय में भी उचित मार्गदर्शन न मिलने से लोग असमंजस में हैं। ग्रामीणों ने बीडीओ से मांग की है कि मामलों का संज्ञान लेकर लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.