पीलीभीत, मार्च 17 -- पीलीभीत। एसआईआर यानि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अंर्तगत नो मैपिंग और लाजिकल डिस्क्रेपैंसी में जारी हुए 2.40 लाख मतदाताओं के नोटिसों की सुनवाई का काम पूरा हो गया है। अब मतदाता सूची में नाम शामिल करने की प्रक्रिया शुरू कराई गई है। ताकि अगले माह मतदाता सूची को सार्वजनिक किया जा सके। अभियान के अंतर्गत चारों विधान सभा क्षेत्र में 1268216 मतदाताओं ब्योरा ऑनलाइन डिजिटाइज्ड किया गया था। इसमें 240022 मतदाता अलग अलग कमियों की वजह से छांटे गए थे। प्रक्रिया के उपरांत 1028194 मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा। इसमें शत प्रतिशत काम पूरा किया जाने की ओर है। अब तक 124688 मतदाताओं का डेटा आनलाइन किया जा चुका है। इसमें करीब 52 फीसद काम पूरा कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.