चंदौली, फरवरी 21 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद सप प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर शनिवार को सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने नईकोट उकनी मनिहरा निवासी गोविंद राय को उसके ननिहाल सकलडीहा में पहुंचकर 51 हजार रुपये देकर सम्मानित किया। विधायक ने बताया कि बीते दिनों खड़ेहरा गांव में गोविंद का हस्ताक्षर बनाकर एसआईआर के दौरान नाम काटने के लिए एक फर्जी प्रपत्र बीएलओ को दिया गया था। जब उक्त युवक को इसकी जानकारी हुई तो उसने स्थानीय सपा नेताओं के साथ ही सपा प्रमुख को भी 16 फरवरी को इसकी जानकारी दी थी। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने युवक के इस कदम की सराहना की थी। वहीं सपा नेताओं ने भी एसडीएम से शिकायत की थी। विधायक ने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर युवक को सम्मानित किया गया। इस मौके पर महेन्द्र राजभर, केशव राजभर, पुत्तुल यादव, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.