शामली, मार्च 5 -- जनपद में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की अन्नतिम मतदाता सूची में नाम यानि नए वोट बनवाने अथवा कटवाने एवं संसोधन के लिए दावें और आपत्ति दर्ज कराने के लिए छह मार्च को आखिरी मौका है। अब तक जिले में 49 हजार 812 ने फार्म-6 भरकर मतदाता बनने एवं सूची में नाम जोड़ने को आवेदन किया गया। वोट कटवाने के लिए 3014 ने फार्म -7 भरकर जमा कराए। दूसरे नाम आदि में त्रुटि संशोधन के लिए 20 हजार 907 ने आवेदन किया है। इसके बाद दावें आपत्तियों निस्तारण एवं नोटिस की सुनवाई 27 मार्च तक होगी। जनपद में एसआईआर का कार्य तेजी से गति पकड़ गया है। शुरुआत के सर्वेक्षण के बाद आठ लाख 12हजार 239 मतदाताओं की अन्नतिम सूची का ड्राफ्ट प्रकाशन किया गया। इसके बाद दो चरणों में एक लाख 86 हजार 597 नोटिस जारी किए गए। इसके साथ ही दावे आपत्तियां एवं नोटिस स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.