पीलीभीत, मार्च 7 -- पीलीभीत। गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के अंतर्गत दावे आपत्ति दर्ज कराने का काम शुक्रवार को समाप्त हो गया। अब 27 मार्च तक सुनवाई के बाद दस अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची जारी होगी। इससे पूर्व अंतिम दिन माला कॉलोनी से ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे और निर्वाचन कार्य में लगे कर्मियों को अपने अपने दस्तावेज सौंपे। पिछले साल चार नंवबर से 26 दिसंबर के बीच चली एसआईआर प्रक्रिया के अंतर्गत करीब 199772 मतदाताओं के वोट मतदाता सूची से हटाए जा चुके हैं। इसके बाद नो मैपिंग में जारी 67634 और लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी में कुल 1722388 के नोटिस जारी किए गए थे। यह कुल नोटिस 240022 रहे। इन पर सुनवाई का काम चल रहा था। इसमें से 204903 की सुनवाई हो चुकी है। अब केवल पंद्रह फीसद का काम बाकी है। जबकि 35119 की सुनवाई होना शेष है। अब छह मार्च को अंतिम तारीख त...