पाकुड़, अप्रैल 8 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। पाकुड़ विधायक निसात आलम ने मंगलवार को सदर प्रखंड अंतर्गत शहबाजपुर एवं भवानीपुर के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस अवसर पर विधायक ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए क्षेत्र के समग्र विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता है, ताकि आम जनता को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो सकें। दौरे के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके। साथ ही उन्होंने एसआईआर (सर्वे/पंजीकरण संबंधित प्रक्रिया) के बारे में आम जनता को जागरूक करते हुए कहा कि यदि किसी भी प्रकार की नाम या विवरण में त्रुटि हो, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.