एसआईआर में जन्मतिथि और उम्र के साथ छेड़छाड़
रांची, अगस्त 27 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया (एसआईआर) में जन्मतिथि और उम्र में छेड़छाड़ की शिकायतें मिल रही हैं। सरकारी योजनाओं में लाभ के लिए कम उम्र वाले को अधिक और अधिक उम्र वाले को कम कर दस्तावेज बनाए गए हैं। संताल परगना और उत्तरी छोटानागपुर के कुछ जिलों में ये शिकायतें निकलकर सामने आयी हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने स्पष्ट किया है कि अगर मतदाता सूची में दर्ज जन्मतिथि या उम्र और प्रस्तुत दस्तावेज के बीच विसंगति पाई जाती है, तो संबंधित मतदाता को सुनवाई का समुचित अवसर देते हुए तथ्यों और दस्तावेज के आधार पर वास्तविक जन्मतिथि व उम्र का सत्यापन किया जाए। यह भी पढ़ें- खूंटी में एसआईआर के तहत दस्तावेजों का सत्यापन तेज इसके बाद नियमानुसार कारणयुक्त आदेश (स्पीकिंग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.