गुमला, अक्टूबर 6 -- गुमला, संवाददाता । समाहरणालय सभागार में मंगलवार को उपायुक्त दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में 14 अक्टूबर तक चलने वाली एसआईआर प्रक्रिया को समयबद्ध और त्रुटिरहित तरीके से पूरा करने पर चर्चा हुई।उपायुक्त ने राजनीतिक दलों से एसआईआर कार्य में सक्रिय सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रक्रिया के तहत लंबित या छूटे नोटिसों को संबंधित स्तर पर समन्वय स्थापित कर समय पर पूरा कराया जाए, ताकि कोई भी योग्य मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे।उन्होंने बताया कि 10 अक्टूबर को सभी बूथों पर आवश्यक प्रक्रियाएं सुनिश्चित की जाएंगी। यह भी पढ़ें- Pakur News: एसआईआर को लेकर झामुमो प्रखंड समिति की बैठक आयोजित बैठक में एसआईआर से जुड़...