एसआईआर में गड़बड़ीके विरोध में महागठबंधन ने फूंका पुतला
गोपालगंज, अक्टूबर 7 -- मांझागढ़ । एक संवाददाता एसआईआर में गड़बड़ी के विरोध में बुधवार को महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने मांझा बाजार में जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह व मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंककर विरोध जताया। कार्यक्रम का नेतृत्व राजद प्रखंड अध्यक्ष अनिल यादव ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए एसआईआर की कार्रवाई के खिलाफ अपना आक्रोश जताया। महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने कहा कि एसआईआर के जरिए आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक देश में चुनाव आयोग की महत्वपूर्ण भूमिका है और चुनाव प्रक्रिया में उसकी निष्पक्षता बेहद जरूरी है। यह भी पढ़ें- एसआईआर में गड़बड़ीके विरोध में महागठबंधन ने फूंका पुतला कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.