देवरिया, फरवरी 7 -- रुद्रपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। एसआईआर को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह ने शुक्रवार को तहसील परिसर में एसडीएम हरि शंकर लाल से करीब एक घण्टे तक वार्ता किया। साथ ही उन्होंने एसआईआर फार्म से संबंधित विभिन्न जानकारी भी लिए। उन्होंने कहा कि एसआईआर में खेला होने पर कांग्रेसी चूप नहीं बैठेगें, बल्कि कार्रवाई भी कराएंगे। पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि फार्म सात भरकर जमा करने का अन्तिम दिन था। रुद्रपुर विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से शिकायत मिली थी कि इसमें भारी मात्रा में घपला किया किया जाने की संभावना है। जिसको लेकर मैंने फेसबुक पर लोगों को एलर्ट किया था। इसमें आधा अधूरा फार्म और गलत करने पर कार्रवाई कराएंगे। उन्होंने कहा कि फार्म छह पहली बार मतदाता बनने वाले एवं ए...