दुमका, जून 15 -- दुमका, प्रतिनिधि। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के नगर समिति की बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष शिव कुमार बास्की की अध्यक्षता में हुई। यह भी पढ़ें- एसआईआर में कोई पात्र मतदाता न छूटे, कार्यकर्ताओं को दिए गए निर्देश बैठक में उपस्थित बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक बसंत सोरेन उपस्थित थे। बैठक को सम्बोधित करते हुए विधायक बसंत सोरेन ने कहा कि अपने अधिकार के प्रति आपलोग सजग और जागरूक रहिए। एसआईआर में किसी का नाम ना कटे, इसीलिए जागरूक रहने की आवश्कता है। जिलाध्यक्ष शिव कुमार बास्की ने कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में बीएलओ से मिलकर काम करें। यह भी पढ़ें- एसआईआर में महिलाओं को ज्यादा ध्यान देने की जरूरत : कल्पनासदस्यों के विचार जिलाध्यक्ष सचिव निश्चित वरन गोलदार ने कहा कि अपने लोगों का एसआईआर में नाम ना कटे, ध्यान रखने की जरूरत है।...