फरीदाबाद, जून 24 -- फरीदाबाद, सरसमल। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में बतौर बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) काम कर रहे अध्यापकों की तादाद कम पड़ने लगी है। ऐसे में समय पर काम पूरा करने के लिए अन्य सरकारी विभागों के कर्मचारियों को तैनात किया जा रहा है। इसके चलते सरकारी दफ्तरों में सन्नाटा पसरने लगा है। कामकाज के लिए आ रहे लोग भी बैरंग लौट रहे हैं। मंगलवार को अनेक महकमों में यह नजारा देखने को मिला। एसआईआर अभियान के चलते नगर निगम की कई शाखाओं में कर्मचारियों की कमी दिखाई देने लगी है। जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित काउंटरों पर मंगलवार को लोगों की भीड़ तो रही, लेकिन कई जगह संबंधित कर्मचारी मौजूद नहीं मिले। काम कराने पहुंचे लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। कुछ लोगों ने बताया कि उन्हें बाद में जानकारी मिली कि संबंधित कर्मचारियों...