मुरादाबाद, जनवरी 29 -- एसआईआर में मैपिंग पूरी करवाने व मतदाता सूची को शुद्ध बनाने की प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी। मैपिंग में साक्ष्य जमा करने का काम सुस्त गति से चल रहा है। कुल 14 हजार लोगों ने अपने साक्ष्य दिखाए हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रशासन 31 जनवरी को फिर बूथों पर बीएलओ के माध्यम से विशेष अभियान चलवाएगा। जिला प्रशासन का प्रयास है कि मतदाता सूची में किसी तरह की खामी नहीं रह जाए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी संगीता गौतम ने बताया कि एसाईआर में अभी तक सवा लाख से ज्यादा मतदाताओं को नो मैपिंग के संबंध में नोटिस जारी किए जा चुके हैं। अब हमारा प्रयास है कि हम प्रत्येक बूथ पर दावे आपत्तियों का निस्तारण करवा कर मतदाता सूची को शुद्ध तैयार करवाएं। इसलिए बार बार मतदाताओं को आमंत्रित किया जा रहा है। दो विशेष अभियान चलाए जा चुके हैं। अब तीसरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.