बलिया, दिसम्बर 10 -- बलिया, संवाददाता। कलक्ट्रेट स्थित गंगा बहुद्देशीय सभागार में बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2025 (एसआईआर) के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) और सुपरवाइजरों को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। समारोह में जिले के सभी सात विधानसभाओं से प्रति विधानसभा 25-25 बीएलओ तथा पांच-पांच सुपरवाइजरों यानि कुल 175 बीएलओ और 35 सुपरवाइजर अर्थात कुल 210 एसआईआर कार्य के उत्कृष्ट प्रतिभागियों का सम्मान किया गया। जिलाधिकारी ने सभी बीएलओ व सुपरवाइजरों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य सफलतापूर्वक शत प्रतिशत संपन्न हुआ है। उन्होंने विशेष रूप से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.