एसआईआर में आपत्तियों के लिए विधानसभावार सुनवाई केंद्र तय
गुड़गांव, अगस्त 3 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में आपत्तियां दर्ज कराने के लिए विधानसभा क्षेत्रवार केंद्र निर्धारित किए गए हैं। मतदाता 31 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक नाम जोड़ने, नाम हटाने, नाम, पता अथवा अन्य विवरण में संशोधन संबंधी आपत्तियों के आवेदन जमा करा सकते हैं। आने वाली आपत्तियों का निस्तारण 28 सितंबर तक होगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन तीन अक्तूबर 2026 को होगा। डीसी उत्तम सिंह ने बताया कि सभी सुनवाई केंद्रों पर आवेदन प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की कि वे पहले मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि हो तो निर्धारित अवधि के भीतर उसका सुधार कराएं। किसी भी पात्र नागरिक का मताधिकार प्रभावित न हो, इसके लिए समय रहत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.