शामली, मार्च 21 -- मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में नोटिसों पर सुनवाई का काम पूरा हो गया है। अब आपत्तियों के निस्तारण को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जनपद की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में एक लाख 86 हजार 599 नोटिस जारी किए गए थे। सभी सुनवाई होने के साथ ही अब तक ड्राफ्ट (अन्नतिम)मतदाता सूची में तीनों विधानसभाओं में 31 हजार 228 मतदाता बढ़े है। अंतिम प्रकाशन की तिथि नजदीक आने मतदाताओं की संख्या और बढ़ने का अनुमान है। जनपद की तीन विधानसभा कैराना, थानाभवन और शामली में नौ ला ख 75 हजार 697 मतदाताओं को एसआईआई शामिल किया गया। उक्त मतदाता सूची के सर्वेक्षण इनमें से आठ लाख 12 हजार 599 मतदाताओं का ही डिजीटलाइजेशन हुआ। इस तरह से उक्त मतदाताओं की ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित की गयी, जबकि शेष मतदाताओं से शुरुआत में 55 हजार ऐसे मतदाताओं को नोटि...