बागेश्वर, जून 24 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे ने बुधवार को वर्चुअल माध्यम से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत गणना प्रपत्रों के वितरण और डिजिटाइजेशन कार्य की समीक्षा की। राज्य स्तर पर बागेश्वर के तीसरे स्थान पर आने पर उन्होंने सभी एआरओ, ईआरओ, सुपरवाइजर और बीएलओ को बधाई दी। डीएम ने निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा हो चुका है, वहां बीएलओ संबंधित बीएलए के साथ बैठक कर एएसडी मतदाताओं की सूची साझा करें। साथ ही एआरओ और ईआरओ को एएसडी प्रकरणों का रैंडम सत्यापन करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि जिले में अब तक 99.79 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण और 80.24 प्रतिशत प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है। बैठक में एडीएम एनएस नबियाल सहित अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से मौजूद रहे।...