एसआईआर बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के लिए परेशानी बना
फरीदाबाद, जून 30 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। एसआईआर बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के लिए परेशानी बन गया है। शारीरिक रूप से अशक्त होने की वजह से ये मतदाता बूथों पर जाकर एसआईआर फार्म लेने नहीं पहुंच पा रहे हैं। वहीं, बीएलओ फोन पर ऐसे लोगों को भी बूथ से एसआईआर फार्म लेने की बात कह रहे हैं। घर-घर जाकर एसआईआर का काम नहीं करने को लेकर समाजसेवी अजय बहल ने सोशल मीडिया एक्स पर बीएलओ के खिलाफ चुनाव आयोग, उपायुक्त और क्षेत्र के मंडल अधिकारी से शिकायत की है। जिले में एसआईआर के नाम पर चल रही कागजी कार्रवाई अब लोगों के लिए परेशानी बनती जा रही है। आरोप है कि बीएलओ घर-घर जाकर फार्म देने से बच रहे हैं और लोगों को मतदाता सूची से नाम कटने का हवाला देकर भ्रमित किया जा रहा है। घर-घर जाकर एसआईआर फार्म वितरित करने और उन्हें भरवाने की जिम्मेदारी बीएलओ को सौंपी गई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.