प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 26 -- दुर्गागंज, हिन्दुस्तान संवाद। रानीगंज तहसील क्षेत्र राजापुर प्रधान शिवकुमार वर्मा गांव में एसआईआर फॉर्म भरवाने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान गांव का ही एक व्यक्ति अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। प्रधान के विरोध करने पर आरोप है कि उन पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। घटना के बाद प्रधान ने पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि उन्हें और उनके परिवार को लगातार धमकियां मिल रही हैं, जिससे परिवार भयभीत है। प्रधान ने अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। चौकी इंचार्ज दुर्गागंज अमित सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...