अमरोहा, नवम्बर 30 -- जोया। कस्बा जोया के मोहल्ला इकबालनगर में एसआईआर फॉर्म भरने को लेकर हुए विवाद में एक युवक और उसके भाई के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित शुऐब की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित शुऐब का आरोप है कि मंगलवार सुबह वह मोहल्ले में एसआईआर फॉर्म भर रहा था तभी मोहल्ले के ही हसीन, मोहसिन उर्फ तननू, तौहीद और मकबूल ने यह कहते हुए विवाद शुरू कर दिया कि तुम मोहल्ले वालों के फॉर्म फ्री में भर रहे हो जबकि हम 50 रुपये ले रहे हैं।इसी बात पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट पर उतर आए। तहरीर में कहा गया है कि आरोपियों ने शुऐब के भाई विशाल के सिर पर डंडे से वार किया और खुद शुऐब को भी लाठी-डंडों पीटा और जानसे मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.